महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शादी का झांसा देकर लूट करने वाले दो महिला सहित तीन लोगों को सरदहा बाजार से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
महराजगंज थाना क्षेत्र में विगत कुछ दिन पूर्व सुरेश कुमार जाट निवासी सिहुरा थाना जमुनापार जिला मथुरा लिखित तहरीर दिया था कि अपनी शादी करने के लिए अपने मौसी के लड़के अशोक व साथी रमाकान्त के साथ आजमगढ आया था। आजमगढ़ से बुढऊ बाबा मन्दिर के पास लड़की दिखाने के लिए रूद्रेश सिंह निवासी बैसही थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर, वेदप्रकाश विश्वकर्मा निवासी हैदराबाद थाना रौनापार, प्रेम विश्वकर्मा सहदेवगंज थाना महराजगंज, प्रदीप राय निवासी अवतीपहलवानपुर थाना कन्धरापुर, शीलावती निवासी हाजीपुर थाना रौनापार, व सविता निवासी ताहिरपुर बघावर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उपरोक्त सभी लोग लड़की सविता को शादी के नाम पर दिखाये तथा शादी के नाम पर शिकायत कर्ता से 1 लाख 30 हजार रूपया ले लिये। 16 फरवरी को बुढ़ऊ बाबा स्थान पर शिकायतकर्ता अपने साथियो के साथ लड़की सविता से शादी के लिए इन्तजार कर रहा था कि शाम को इनके साथी रोहित कुमार सिंह व अविनाश सिंह हम लोगों को गाडी में बैठाकर एक मुर्गी फार्म पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिये व एक लाख रुपये देने की माँग किये न देने पर हम लोगों को मारे पिटे व जान से मारने की धमकी दिये। शिकायत कर्ता ने तहरीर मे बताया कि वह पेशाब करने के बहाने वहा से भाग कर गया और अपने साथियों को बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगायी। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे मुक़दमा पंजीकृत कर अभियुक्त रोहित कुमार सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था व अन्य अभियुक्तो की तलाश मे जुट गयी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष कमलकान्त वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अभियुक्तागण वेदप्रकाश विश्वकर्मा, शीलावती, सविता को मुखबीर की खास सूचना पर सरदहा बाजार से गिरफ्तार करने मे बड़ी कामयाबी हासिल कीं पुलिस के मुताबिक यह गिरोह महराजगंज थाना क्षेत्र के साथ साथ आस पास के कई थाना क्षेत्रों मे शादी के नाम पर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र