लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक मोहम्मदपुर के ग्राम सभा गंभीरपुर में शनिवार की रात्रि 8 बजे गणेश प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े पर थिरकते हुए बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के बगल स्थित जलाशय में विसर्जन किया।
ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम सभा गंभीरपुर मे गणेश उत्सव के अवसर पर समाजसेवी संदीप कुमार स्वर्णकार हर वर्ष गणेश उत्सव का पर्व मनाते हैं। उसी क्रम में इस वर्ष 29 अगस्त को गणेश चतुर्थी को गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। प्रतिदिन पूजन अर्चन के उपरांत शुक्रवार की रात्रि भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चलता रहा जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। शनिवार की रात्रि पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए बाबा विश्वनाथ दास मंदिर के बगल में बने जलाशय में गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। पूरे रास्ते लोग ढोल के बीच थिरकते हुए नजर आए।
इस मौक़े पर अभिषेक उपाध्याय, राहुल पाण्डेय, नैतिक सोनी, प्रदीप सोनी, शशिकांत उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, किशन गुप्ता, सुभाष यादव, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह यादव, अनिल सिंह, अरुण गुप्ता, अनिल सिंह, श्याम बहादुर यादव, अतुल गिरी, कन्हैया यादव, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील राम, ताऊ यादव, निरहु कन्नौजिया, मंतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद