धार्मिक स्थलों पर पोलिंग बूथ बनाये जाने से रोष

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सरकार द्वारा तैयारियां सुरु कर दी गयी हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ पोलिंग बूथ का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में फुलपुर नगर पंचायत में भी चुनाव के लिए सभी तैयारियां चुनाव की घोषणा से पूर्व कराकर समस्त प्रक्रिया अधिकारी पूर्ण करा लेना चाहते है।
पूर्व में नगर पंचायत कार्यालय भवन पर बनने वाले पोलिंग बूथ का स्थान बिना नगर वासियांे को विश्वास में लिए बदलने का प्रयास तहसील अधिकारी व नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। नगर के मुख्य मन्दिरो रामलीला मैदान को पोलिंग बूथ बनाने हेतु चयनित किया गया है और मन्दिर से सम्बंधित लोगो को नोटिस किया गया। आसपास के दुकानदारों से रास्ता साफ कराया जाने लगा। मन्दिर में पोलिंग बूथ बनाने की खबर लगते ही बाजार वासी आक्रोशित हो गए। विरोध के स्वर गूँजने लगे। पूर्व सभासद राकेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में कस्बा वासियों के समर्थन युक्त पत्र पर हस्ताक्षर किया जाने लगा। संयुक्त बैठक कर ब्यापारियों सहित मन्दिर में आस्था रखने वालों की एक बैठक हुई। कस्बा के पांच सौ नगर वासियों का हस्ताक्षर युक्त पत्र रजिस्टर्ड पत्र ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यंमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया। राकेश बिश्वकर्मा का कहना था कि चुनाव आयुक्त का निर्देश है मन्दिर मस्जिद गुरुद्वारे पर पोलिंग बूथ न बनाए जाय। परंतु स्थानीय प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देश का उल्लंघन कर रहा है। इस अवसर पर मुन्ना लाल, अभिषेक सोनी, प्रेम सोनी, सरवन, मिंटू मोदनवाल, चन्दन गुप्ता, गोबर्धन जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *