ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के अंतिम बचे 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी का निधन हो गया। भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। वे ठेकमा ब्लॉक के बउआपार के निवासी थे।
स्व.लालचंद तिवारी भारत की आजादी के लड़ाई में प्रमुख हिस्सा लेने वालों में से थे। बुधवार को सुबह जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। स्वतंत्रता संग्राम में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने ठेकमा ब्लॉक के समीप स्थित सराय मोहन पुल को अपने साथियों के साथ तोड़ दिया था ताकि अंग्रेजों की आवाजाही न हो सके। इसके लिए अंग्रेजों की पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। जिसके चलते उनको कई महीने जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी। इसके अलावा भी उन्होंने आजादी की जंग में अहम भूमिका निभाई थी। उनके जज्बे को आजमगढ़ के लोगों ने हमेशा सलाम किया था और करते रहेंगे।
रिपोर्ट-एमके राय