लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लालगंज तहसील प्रांगण में जयनाथ मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज हरई रामपुर के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सकीय कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी द्वारा किया गया। कैंप में अधिवक्ताओं तथा तहसील में आने वाले फरियादियों द्वारा हेल्थ चेकअप कराया गया।
कैंप के डॉक्टरों द्वारा तमाम प्रकार की जांच करके मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कैंप में डॉ.आलोक यादव, डॉ.आशुतोष कुमार, डॉ.विजय यादव, डॉ.सचिन यादव, डॉ.अखिलेश कुमार, डॉ.अजय कुमार, डॉ.हरेंद्र मौर्य, डॉ.राकेश कुमार तथा फार्मेसी के बच्चों द्वारा आने वाले लोगों का चेकअप किया गया। कैंप के आयोजक जयनाथ मेमोरियल फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि उनका फार्मेसी संस्थान हमेशा जनसेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार पंकज कुमार शाही भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मकसूद आजमी