आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को वेदांता इंटरनेशनल स्कूल बगहीडांड़, बनकट में किया जायेगा।
स्कूल के प्रबंधक और शिविर प्रभारी शिव गोविंद सिंह ने बताया कि बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.वीएन मिश्रा के दिशा निर्देशन में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार 29 अक्टूबर को मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में न्यूरोलॉजी के विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक आजमगढ़ में निःशुल्क सेवा देने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉ.वीएन मिश्रा मिर्गी पर एक फ़िल्म भी बना चुके हैं, जिसका अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया था। आज भी गांव में मिर्गी को लेकर तमाम भ्रांतियां हैं। आज भी भारत के कई हिस्सों में मिर्गी के लिए दवा न देकर झाड़ फूंक, ओझा, मौलवी, पादरी इलाज कर रहे हैं। ये दुःखद है। ये हम सबकी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए कि ऐसे लोंगों को इलाज मिले। आप सभी जागरूकता फैलाने में साथ दें। भ्रांतियों को दूर करने के लिए डॉ. मिश्रा लगातार दूर दराज के गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उसी क्रम में शनिवार को आजमगढ़ में उनके सहयोग से इस ट्रस्ट ने शिविर का आयोजन किया है। इसके साथ ही इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.जीएन बरनवाल, शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीडी सिंह अपनी सेवाएं देंगे। इनके अतिरिक्त डॉ.डीपी सिंह, डॉ. एमके राय, डॉ.प्रभात द्विवेदी, डॉ.रुद्रमणि दीपक, डॉ.विक्रम सिंह बागरी, डॉ.विवेक सिंह पटेल, डॉ.सौरभ यादव, डॉ.संतोष कुमार सिंह, डॉ.अजीम अहमद आदि विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव