आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चाइल्ड केयर क्लिनिक पर सोमवार को बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डॉ.डीडी सिंह ने बताया कि 14 नवम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में शामिल सभी बच्चों को निश्चित उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव