117 विद्यार्थियों को वितरित किया गया निःशुल्क शैक्षिक किट

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम बरदह स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में समग्र शिक्षा योजना (इंटीग्रेटेड) के तहत नामांकित विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षिक किट का वितरण किया गया। इस किट में बैग, स्वेटर, जूता-मोजा, टी-शर्ट, पैंट, कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर आदि आवश्यक सामग्री शामिल रही।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ एवं खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा के निर्देशन में कुल 117 बच्चों को चिन्हित किया गया था। 117 विद्यार्थियों को शैक्षिक किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं बच्चों की शिक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *