आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। “अष्टम आयुर्वेद दिवस“ एवं भगवान धन्वंतरी जी के जयंती के उपलक्ष्य में “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद“ की थीम पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर चिकित्सालय (25 शैय्या) आजमगढ़ पर एक निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल द्वारा किया गया। तत्पश्चात् भगवान धन्वंतरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात् हमारे जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर एक संगोष्ठी की गयी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.गीता वर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ.रमा गुप्ता के साथ कई प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए एवं आयोजन बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार