संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना सरायमीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी खाता खोलकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तको गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। इसी मामले में पूर्व में 5 अभियुक्त गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
बीते दो नवम्बर को लाल बहादुर पुत्र राममूरत निवासी खारौटी, थाना गम्भीरपुर ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि वादी के नाम फर्जी खाता खोलकर फर्जी फोटो लगाकर व फर्जी दस्तखत करके 8 लाख रुपया का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर सिंडिकेट बैंक शाखा सरायमीर के अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से रुपया निकाल लिया गया है। इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। विवेचना के दौरान 3 अभियुक्त प्रकाश में आये तथा मुकदमा उपरोक्त में कुल 7 अभियुक्त हैं। मुकदमा उपरोक्त में 5 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अभियुक्त का उच्च न्यायलय के आदेश के क्रम में गिरफ्तारी के संबंध में स्थगन आदेश है। रविवार को पुलिस ने उक्त मुकदमें से संबंधित एक अभियुक्त अशोक आनन्द पुत्र जगदीप नारायण साहू निवासी पाली थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा बिहार को सरायमीर रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव