आजमगढ (सृष्टिमीडिया)़। बरदह थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी किये गये चेन के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
राकेश यादव पुत्र चन्द्रदेव ग्राम गोपालपुर थाना बरदह ने दि0 28 जून को थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि महुजा नेवादा अठरही माता के मन्दिर मे दर्शन करने के दौरान वादी की माता व एक अन्य महिला का चेन चोरो द्वारा चुरा लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उपनिरीक्षक अमरनाथ पाण्डेय द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अली हसन पुत्र स्व. झिन्नू ग्राम बस्ती कपूरी थाना दीदारगंज, मुस्कान पुत्री अली हसन ग्राम बस्ती कपूरी थाना दीदारगंज, रेहाना पत्नी अली हसन ग्राम बस्ती कपूरी थाना दीदारगंज, इन्द्रकला पत्नी हरीश कुमार ग्राम बस्ती कपूरी थाना दीदारगंज को पुलिस ने महुजा मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हम चारो लोग एक राय होकर एक उद्देश्य की पूर्ति के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थान मेला, त्यौहार, बस स्टैंड पर महिलाओ के गले से चेन निकाल लेते है। बरामद चेन हम लोगो ने महुजा नेवादा अठरही माता मंदिर से गले से निकाल लिये थे और इस दो चैन को आधा आधा करके बांट लिये थे। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार