लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा में स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभिमन्यु यादव द्वारा स्व. सूरज नाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। यहां के छात्र न केवल क्षेत्र बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल, शिक्षा और अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, रितेश वर्मा, पंकज कुमार सिंह, डॉ. पंकज पांडेय, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. संगम और डॉ. दिनेश कुमार यादव ने महाविद्यालय में हो रही शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत अनेक छात्र-छात्राओं ने एकल गीत, नृत्य, लोकगीत एवं अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। मेहनाजपुर थाना अध्यक्ष मनीष पाल ने मिशन पावर-5 के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राणा प्रताप सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद