आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मुख्यअतिथि थाना प्रभारी मेंहनगर बसंत लाल ने पूर्व सैनिक पारसनाथ चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक स्व. पारसनाथ चतुर्वेदी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। शुरु से ही उनके मन में देश सेवा की भावना कूट कूट कर भरी थी। वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने लगे। स्व. चतुर्वेदी ने देश की चार लड़ाईयों में भाग लिया था और देश की सेवा में वीरता पूर्वक लड़ते हुए वापस आये थे। उनकी वीरता से प्रभावित होकर तत्कालिन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया था। मुख्यअतिथि ने सभा को सम्बोधित करते हुए उनके मार्ग पर चलकर मेहनत से आगे बढ़ने की नसीहत दी। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश चौबे ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, पंकज पाण्डेय, शेषनाथ मिश्रा, महेन्द्र पाण्डेय, धर्मवीर राजभर, नरेन्द्र पाण्डेय, अच्छेलाल वर्मा, अजय सिंह सहित सैकड़़ों लोग उपस्थित थे।