रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा के पटेल नगर में आयोजित कार्यक्रम मंे शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह की जयंती मनायी गयी।
कार्यक्रम में स्व.सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह द्वारा समाज हित के कार्य आज भी लोगो के नजीर बने हैं। इस दौरान शिवशंकर सिंह, राजाराम मौर्य, रमेश यादव, चंदन सिंह, विमल सिंह, भगवान सिंह, अखिलेश कुमार आदि ने बिचार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा