लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिरकिहिट पहुंच कर सपा के पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज तथा निजामाबाद विधायक आलम बदी ने धर्मांतरण प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी अवधेश सरोज की बहू प्रमिला पत्नी नीरज व कुसुम पत्नी सूरज से घटना की जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में दरोगा सरोज ने पूछने पर बताया कि यह पूजा-पाठ का मामला लग रहा है। इस संबंध में और जानकारी प्राप्त की जा रही है। निजामाबाद विधायक आलम बदी आज़मी ने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने के बाद लगा कि मुसलमानों की यहां बहुत बड़ी आबादी होगी तो मैं मौके पर घटना का जायजा लेने आया। लेकिन उपरोक्त अवधेश सरोज के घर के आसपास एक भी घर मुस्लिम आबाद नहीं हैं। मैं मौके का अवलोकन कर लिया हूं। इस संबंध में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। अवधेश सरोज की बहू प्रमिला सरोज ने बताया कि बच्चा पैदा न होने पर उसके ससुर बहराइच जा कर पूजा पाठ करते थे। उसने बताया कि एक बार हम लोग भी बहराइच गए थे। बच्चे की चाहत में पूजा पाठ का आयोजन किया गया था।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद