पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भरसड़ा खालसा गांव में रविवार को एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता की तेरही पर पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र व वाणिज्य और उद्योग मंत्री दिनेश दुबे ने स्व. राधेश्याम पाठक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्री मिश्र ने कहा कि राधेश्याम पाठक भाजपा के शुरुआत के दौर के नेता थे। इनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सच्चे निष्ठावान संघर्ष करने वाले नेता थे। उनकी मृत्यु होने से पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि वह हमारे अभिन्न मित्र थे उनकी मौत की सूचना से बहुत दुःख हुआ। राधेश्याम पाठक की मृत्यु दो अप्रैल को लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान हुई थी और उनका दाह संस्कार वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर हुआ था।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर चौबे, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, भाजपा नेता अमित तिवारी, जयराम उपाध्याय, सियाराम उपाध्याय, धीरज तिवारी, हरिकेश तिवारी, सुग्रीव तिवारी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *