पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व डीडीसी मधुसूदन त्रिपाठी ने सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को आध्यात्मिक पुस्तकें भेंट की।
आजमगढ़ जनपद के पूर्व डीडीसी रहे मकसूदन त्रिपाठी द्वारा स्वरचित आध्यात्मिक पुस्तक जिसमें मानस की आध्यात्मिक मनोवैज्ञानिक मीमांसा और अक्षर ज्ञान है, को जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यों से अभिभूत होकर सप्रेम भेंट की गई। अपने सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद भी श्री त्रिपाठी ने काव्य रचनाओं को बिना रुके लिखते रहे। इस उम्र के पड़ाव में भी इन्होंने अपनी काव्य रचनाएं बंद नहीं की। श्री त्रिपाठी 80 से 85 की उम्र में भी इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय