आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया। कहा कि वह गरीबों, मजलूमों, किसानों के नेता थे। उन्होंने आजीवन संघर्ष करके तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम जनहित की योजनाएं लागू कर जनता को लाभ पहुंचाया। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सैनिकों को उनके शहीद होने के बाद उनके शव को ससम्मान घर भेजने का फैसला लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों के हित में तमाम फैसले लिए दुर्घटना बीमा योजना, दैवीय आपदा में हुई मृत्यु के अनुदान, कन्या विद्याधन, सिंचाई, दवाई मुफ्त देने का फैसला आदि ऐतिहासिक कार्य था। पंचायती राज व्यवस्थाओं को मजबूत करने व पिछड़े, दलितों को भागीदारी देने के लिए आरक्षण लागू किया। संविधान की मर्यादा कायम करने के लिए उन्होंने मंदिर, मस्जिद प्रकरण में कठोर निर्णय लेकर दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया।
इस अवसर पर चंद्रदेव राम यादव करैली, एचएन सिंह पटेल, कमलाकांत राजभर, अखिलेश यादव, विजय यादव, नफीस अहमद, कमला प्रसाद यादव, श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल, राम प्यारे यादव, अजीत कुमार राव, विपिन यादव, डॉ.हरिराम सिंह यादव, राज नरायण यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार