फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में पूर्व प्रमुख स्व. वीरेंद्र यादव की 8वीं पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख स्व.बीरेंद्र यादव की याद में बने चबूतरे पर लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही गरीब महिलाओं को साड़ी और सभी प्रधान और बीडीसी को अंगवस्त्र और दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, समाज सेवी मृगांक यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव सहित प्रधान, बीडीसी सचिव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद 150 गरीब महिलाओं को साड़ी का वितरण ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव द्वारा किया गया। फूलपुर ब्लाक के सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्रम एवं दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 25 लोगों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया।
वक्ताओ ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.बिरेन्द्र कुमार यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते हुए जेल में 10 फरवरी 2016 को अंतिम सांस लिया था। कम उम्र में ही राजनैतिक रूप से इन्होंने अपने की समाज पहचान बनायी थी। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव, ब्लाक समाज कल्याण अधिकारी गौरव यादव, लेखाकार राजकुमार, पवन जायसवाल, अंकुर यादव, रामाश्रय यादव, नरसिंह यादव, रोहित यादव, शशिकांत कांत यादव, राहुल, ने रक्तदान किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय