विदेशी महिला युवक के साथ फरार

शेयर करे

सृष्टिमीडिया निजामाबाद (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र से विदेशी नेपाली महिला को लेकर एक युवक फरार हो गया। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर अपने कार्यों की इतिश्री कर ली। थक हार कर पीड़ित ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गुहार लगायी।
नेपाल राष्ट्र के पर्वत बागलाम मलाज निवासी सागर पुत्र हरी ने बताया कि निज़ामाबाद में परिवार के साथ रहता है और रानी की सराय और निज़ामाबाद में रेस्टोरेंट भी चलाता है। उसका रेस्टोरेंट निज़ामाबाद में टाइगर चाइनीज रेस्टोरेंट के नाम से था। दुकान पर साफ सफाई के कार्य हेतु अरमान पुत्र इरफान निवासी सीधा सुल्तानपुर थाना सरायमीर को रखा था। दुकान का नौकर अरमान पत्नी पूजा को लेकर फरार हो गया और साथ में एक लाख रुपया कैश और 5 थान सोना भी ले गये। जब इसकी सूचना पीड़ित सागर को हुई तो अपनी पत्नी को फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ बता रहा था। लाख कोशिश करने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दिया। थाना निजामाबाद में नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की लीपापोती कर रही है। पीड़ित विदेशी है छोटा बच्चा लेकर थाना का चक्कर लगा रहा है। शनिवार को पीड़ित भाजपा कार्यालय में जाकर मदद की गुहार लगायी।
रिपोर्ट- वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *