फुटबाल टूर्नामेंट: स्टेडियम टीम ने जीता फाइनल मैच

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिउटहरा में आयोजित खेलकूद एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिता, फुटबॉल टूर्नामेंट तथा रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के पूर्व अधीक्षक डा. मनोज कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव के वर्तमान अधीक्षक डा. एआर सिंह तथा डा. शशिकांत यादव की उपस्थिति रही।
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक व बालिकाओं तथा रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण विभाग के सुल्तान सिंह ने खिलाड़ियों व आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुखदेव पहलवान स्टेडियम व चिउटहरा के बीच खेला गया, जिसमें सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ की टीम ने जीवन उजाला स्पोर्टिंग क्लब चिउटहरा को 2-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि जीवन उजाला स्पोर्टिंग क्लब चिउटहरा उपविजेता रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास होता है।
इस अवसर पर जीवन उजाला समिति के अध्यक्ष डॉ.राजेश यादव, उपाध्यक्ष विनय सिंह, संजय यादव, राजेश मौर्य, सुनील प्रजापति, देवेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी उमेश यादव, जितेंद्र सिंह झिनकू, बाला यादव, अभिमन्यु यादव, तेज बहादुर यादव, गुल्लू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *