आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय आज़मगढ़ द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थाे की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु सरदहा स्थित प्रतिष्ठान से एक सरसों के तेल का नमूना, जीयनपुर से खोया व पनीर का नमूना, बनकट से घी व खोया का नमूना एवं बेलईसा से पनीर का नमूना संग्रहित किया। 25 किग्रा संदूषित पनीर मौके पर नष्ट कराया। खाद्य सचल दल द्वारा इटौरा मोड से खोया व छेना रसगुल्ला का नमूना एवं चक्रपानपुर से रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया तथा 371 किग्रा रंगीन कचरी जब्त किया। दो खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार हेतु नोटिस निर्गत की। संग्रहित नमूनें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किया।
छापेमारी टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र, रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय कुमार तिवारी, सूचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम तथा राजीव कुमार सिंह शामिल रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल