आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवरात्रि के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थाे की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य जांच दल द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुए नगर पालिका क्षेत्र से कुट्टू का आटा, कुट्टू का चावल, दो सिंघाड़ा का आटा व एक साबूदाना का नमूना एवं मार्टिनगंज व सिंहपुर से एक-एक मूंगफली दाना का नमूना तथा तहसील सगड़ी क्षेत्र से एक बर्फी, एक किशमिश व एक साबूदाना का नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूने अभियान में संग्रहित किये गये। छापेमार दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सुशील कुमार मिश्र, सुरक्षा अधिकारी गोविन्द यादव, राजीव कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, रजनीश कुमार एवं बेबी सोनम शामिल रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल