ब्रह्मदेव राय के सिद्धांतों पर चलना ही उनकों सच्ची श्रद्धांजलि-राजीव

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खुर्रमपुर श्री शारदा पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय ब्रह्मदेव राय को श्रद्धांजलि देने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान श्री शारदा पीजी कॉलेज खुर्रमपुर पहुंचे उनको याद करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका देहावसान एक ऐतिहासिक दिन बन गया इस स्थिति पर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बच्चा नहीं था जो उनको याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि न दिया हो। इस अवसर पर श्री शारदा पीजी कॉलेज के प्रबंधक जितेंद्र राय उनके पूर्व कार्यों को याद करते हुए लोगों से कहा उनके किये हुए कार्य लोगों के बीच में एक प्रतीक बन जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्र की तमाम जनता गढ़ एवं कॉलेज के स्टाफ मौजूद रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोजपा प्रीति उपाध्याय, विकास पांडे, महासचिव छोटेलाल पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश पाठक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *