आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 24 से 28 दिसंबर तक राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ मे आयोजित हो रहे आजमगढ़ महोत्सव 2025 के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, एसडीएम संत रंजन, डीसी मनरेगा, जिला आबकारी अधिकारी, एआईजी स्टाम्प द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आज दूसरे दिन स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक गायन, लोकनृत्य, एकल गायन की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही भजन संध्या के अंतर्गत हरिहरपुर के कलाकारों- आदर्श मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, जितेश मिश्रा, उदय शंकर मिश्रा, राहुल मिश्रा, ह्रदय मिश्रा, शीतला मिश्रा, मोहन मिश्रा द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों क़ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम संत रंजन, डीसी मनरेगा श्री राम उदरेज यादव, जिला आबकारी अधिकारी, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा, एआईजी स्टाम्प, डीईएसटीओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल