मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्रह्म स्थान बरदह के परिसर में हरिहरात्मक यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रबंधक राजेश तिवारी गुड्डू ने बताया कि महायज्ञ कलश यात्रा 2 फरवरी, मंडप पूजन 2 फरवरी से 6 फरवरी तक और समापन हवन 6 फरवरी दोपहर एवं महा भंडारा 7 फरवरी सायंकाल आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मंडप में प्रतिष्ठित देवों का पूजन एवं जप तथा रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक भजन प्रवचन व आरती का कार्यक्रम आयोजित है। प्रवचनकर्ता डॉ.मदन मोहन मिश्रा मानस और यज्ञकर्ता ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश पाठक कर्मकांड विशेषज्ञ द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी