आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रिंयका मौर्या की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण, जमीनी विवाद, आदि से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। उन्होंने पांच प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया। शेष 11 प्रकरण को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
डा.मौर्य ने समस्त पीड़ित महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप सभी को एक सशक्त, मजबूत, स्वालम्बी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत हैं। उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी दी गयी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेन्टर योजना के बारे में जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही डा.मौर्य द्वारा ब्लाक रानी की सराय में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामान्य स्थिति पायी गयी और समस्त कार्मिक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के उपरान्त महिला आयोग की सदस्य द्वारा साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त थाना रानी की सराय का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सामान्य स्थिति पायी गयी।
जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, एसडीएम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल