मनायी गयी प्रथम प्रधानमंत्री की 59वीं पुण्यतिथि

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार की रात दस बजे के करीब भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार ने कहा कि पंडित नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निडर प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाई। वह 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री बने। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से थे। उन्होंने कहा कि 27 मई 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अंतिम सांस ली। उन्होंने 1947 से 1964 तक 16 से अधिक वर्षों तक सेवा की। इस मौके पर चंद्रशेखर, बिंदु राम, महमूद अहमद अंसारी, मोहम्मद शाहिद, परवेज अहमद अंसारी, दिलशाद अहमद अंसारी, सुरेंद्र राम, ताजुद्दीन, आरिज शेख, वसीम अहमद, शोएब खान, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *