जनपद में 553 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त 1 लाख का किया गया प्रेषण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण हेतु 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में 9,00 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार मुख्य राजस्व अधिकारी/पीडी डूडा संजीव ओझा, परियोजना अधिकारी डूडा/ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय चावला के उपस्थिति में सजीव प्रसारण किया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी/पीडी डूडा संजीव ओझा ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 लागू किया गया है। योजनान्तर्गत दुर्बल आय वर्ग/ निम्र आय वर्ग / मध्यम आय वर्ग श्रेणी के शहरी गरीब एवं मध्य वर्गीय परिवारों को शहरी क्षेत्रों में किफायती दरों पर आवास निर्माण/क्रय व किराये पर लेने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाती है। इस योजना के अंतर्गत ढाई लाख रुपए की अनुदान प्रथम किस्त 01 लाख , द्वितीय किस्त 01 लाख, तृतीय किश्त 50 हजार के रूप में प्रदान किया जाता है।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि राज्य सरकार द्वारा आवासों को त्वरित गति से पूर्ण कराये जाने के उद्देश्य से 12 माह या उससे कम समय में आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थी को पुरस्कार स्वरूप ₹10000 की अतिरिक्त धनराशि दी जाती है।

परियोजना अधिकारी डूडा/ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संजय चावला ने बताया कि आज जनपद के सभी निकायों में स्वीकृत 2914 में पूर्व में प्राप्त 2304 लाभार्थियों तथा आज अवशेष 553 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि 01-01 लाख प्रेषण किया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, समस्त निकायों के अधिशाषी अधिकारी व सैकड़ो लाभार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *