पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना अंतर्गत बरईपुर अभी एग्रो इंडस्ट्रीज मशरुम उद्योग की मंडई में अचानक अज्ञात करणों से आग लग गई। आग लगने से 9 मशरूम प्लांट की मंडई जलकर राख हो गयी। इस आगलगी में करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने बताया कि मशरूम का उत्पादन शुरू हो गया था जिसमें 80 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। मजदूर अपने लंच करने के लिए बाहर निकले थे कि अचानक अज्ञात कारणों से आग मशरुम उद्योग के पूर्वी और उत्तरी किनारे पर लग गई जिसमें मशरुम उद्योग के मैटेरियल, भूसा, खाद, 10 चौकी, 15 से अधिक मोबाइल एवं अन्य सामान थे जो जलकर राख हो गए। जब तक फायर ब्रिगेड आता तब तक आग ने उग्र रुप रूप धारण कर लिया जिससे सातों मंडंई जलकर राख हो गयी। मशरूम उद्योग के प्रो.रवि सिंह ने बताया कि 25 लाख से अधिक की क्षति हुई है। संजोग अच्छा था कि काम करने वाले मजदूर उस समय बाहर लंच कर रहे थे जिसके बावजूद भी करीब 5-7 लोग झुलस गए। सब कुछ आग मे जलकर तबाह हो गया।
रिपोर्ट-बबलू राय