संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दो मंडईयां जलकर राखं

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव के नहर स्थित फकीर बस्ती में सोमवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंडई में आग लगने से दो बकरियां जलकर राख वह जरूरत का सामान जलकर राख हो गया।
फकीर बस्ती गांव निवासी कादिर पुत्र मंसूर अली व हामिद पुत्र रंगीला की मंडई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से कादिर की मंडई में बंधी हुई दो बकरियां जल गयीं। वहीं जरूरत के सामान भी जलकर खाक हो गया। कादिर की बिटिया शबनम की शादी आगामी 16 जनवरी को मऊ जनपद में तय है। शादी की तैयारी चल रही थी। शादी का कुछ सामान मंडई में ही रखा गया था जो जलकर खाक हो गया। हामिद की मंडई में आग लगने से उनकी मंडई में रखें गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गये। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाने में कामयाबी पायी। घटना की सूचना थाना प्रभारी सरायमीर को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस आग बुझाने में मदद करने लगे। इस संबंध में जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है यदि किसी के बारे में जानकारी मिलती है तो मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *