अज्ञात कारणों से दो रिहायशी मंडईयो में लगी आग

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी नौबरार करखिया कीता प्रथम निबिहवा गांव में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी मंडईयो में आग लगने का मामला सामने आया है । इस अग लगी की घटना में पीड़ित परिवार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वही कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
रौनापार थाना क्षेत्र के नौबरार करखिया कीता प्रथम निबिहवा गांव पुनवासी फूलचंद यादव पुत्र स्वर्गीय राजबली यादव के दो रिहायशी मंडईयों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयंकर रूप ले लिया, सोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आग बुझाने में जुट गए। वही कड़ी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका परंतु मंडईयों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फूलचंद यादव ने बताया गया कि इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल और तहसील प्रशासन को दी गई है। अभी मौके पर टीमों ने आगलगी की घटना में हुए नुकसान का आकलन नहीं किया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस आग लगी की घटना में पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है शासन प्रशासन से मांग की जाती है कि पीड़ित को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *