रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के सोनवारा मोढ पर मिठाई फास्टफूड की दुकान मंे आग लगने से तकरीबन आठ लाख की क्षति हो गई। दुकान मे रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। दुकान से बाहर निकल जाने से दुकान स्वामी बाल-बाल बच गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलाड़ी खुर्द निवासी ओम प्रकाश सोनवारा मोढ पर किराये के मकान मंे मिठाईवाला फास्टफूड मिठाई के नाम से मिठाई की दुकान चला रहे थे। जनवरी माह में ही दुकान का संचालन शुरु हुआ था। रविवार की रात ओमप्रकाश दुकान बंद कर घर चले गये। जबकि दुकान मंे भाई पारस सोये हुए थे। देर रात दुकान में आग की लपट देख पारस दुकान से बाहर निकल कर चिल्लाने लगे। आसपास के लोग जब तक जान पाते दुकान मंे रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। आग की लपटों और सिलेंडर के चलते कोई दुकान के पास भी नहीं जा रहा था। सिलेंडर फटने से दुकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगलगी मंे लगभग आठ लाख की क्षति हुई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा