जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सोहौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में थाना बरदह में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जगदीशपुर सोहौली निवासी सुनीता चौहान पुत्री स्व. पून्यवासी चौहान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने चक में मकान बनवाया है, जिसको लेकर पड़ोसियों से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि पड़ोसी श्रीकान्त चौहान, सर्वेश चौहान, मंचन चौहान, ऋषभ और मुकेश चौहान एकजुट होकर कई बार उनके घर पर चढ़कर मारपीट कर चुके हैं। पीड़िता का कहना है कि करीब 20 दिन पूर्व आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी और उनकी मड़ई गिरा दी। साथ ही आंगन में कब्जा कर खेती भी करने लगे हैं। आरोप है कि उक्त दबंग परिवार को घर में रहने तक नहीं दे रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे आरोपी फिर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान भतीजी अनन्या के साथ गाली-गलौज की और पीड़िता के साथ अभद्रता की। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *