फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अवर अभियंता के नेतृत्व में रविवार को एक मुश्त समाधान योजना के दूसरे चरण में पन्द्रह उपभोक्ताओं द्वारा ओटीएस कराया गया। इस दौरान एक लाख 50 हजार राजस्व की प्राप्ति हुई।
विद्युत उपखण्ड फूलपुर के उपकेंद्र सुदनीपुर के अवर अभियन्ता देवेंन्द्र प्रताप सिंह ने टीम बनाकर नगर के विभिन्न वार्डाे में उपभोक्ताआंे को जागरूक और प्रेरित कर ओटीएस कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगल बाजार डॉ.शमीम गली में घर-घर जाकर सरकार द्वारा दिये जा रहे विशेष छूट और आसान किश्त में बिल भुगतान के लाभ की जानकारी दी गयी। इस दौरान 15 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इसके साथ ही एक लाख 50 हजार विद्युत राजस्व की प्राप्ति की गयी।
अवर अभियन्ता ने बताया कि घर घर जाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान और छूट की जानकारी देना है। उन्हें समझाकर ओटीएस कराकर आसान किस्तों में बकाया बिल जमा कराया जा सके। उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ से बचाया सके और बिना रुके बिजली का सम्मान पूर्वक उपयोग कर सकें।
इस अवसर पर आशीष पाल, पंकज, इंद्रेश, आबिद, राजकुमार, सिकन्दर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय