फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर प्रायः उर्वरक समय से उपलब्ध नहीं रहता। क्षेत्र का किसान प्राइवेट दुकानों से उर्वरक लेकर अपना कार्य करता है। सहकारी समितियों पर जब तक उर्वरक आता है तब तक आधी से अधिक खेती किसानी के कार्य कर चुके होते हैं। किसान साधन सहकारी समिति सदरपुर बरौली के नाम से गोदाम सुदनीपुर में कैफी आजमी मार्ग पर स्थित है यहां के गोदाम प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम पर उर्वरक नहीं है। परंतु डिमांड लेटर भेज दिया गया है, स्वीकृत भी हो गया है। जिले पर उर्वरक आते ही गोदाम पर मंगा लिया जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय