लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को राष्ट्रीय योगी वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अशोक मिश्रा को राष्ट्रीय योगी वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फूल माला पहना कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राष्ट्रीय योगी वाहिनी प्रवीण मिश्र, धर्मराज सिंह युवा मोर्चा, मिर्ज़ा तारिक बेग जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, आशीष तिवारी तहसील प्रभारी, दिवाकर सिंह शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक, इंद्रेश मिश्रा जिला मंत्री, अजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, अशोक विश्वकर्मा, नरेंद्र मिश्र, रामलाल मौर्या, जवाहर लाल मौर्या, योगेश विश्वकर्मा, कबिंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद