आठ साल की उम्र में फवाद ने मुकम्मल किया कुरान पाठ

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आठ साल की उम्र में मुहम्मद फवाद पुत्र मुहम्मद शहरयार द्वारा कुरान का पाठ पूर्ण करने या नाजरा मुकम्मल करने पर मस्जिद इब्राहिम बसही इकबालपुर में एक संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके शिक्षक हाफिज मोहम्मद आदिल ने कहा कि छात्र पवित्र कुरान की रोशनी में अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें और अपने अंदर शिक्षा के माध्यम से उच्च क्षमता विकसित करें।
उन्होंने कहा कि कुरान पवित्र पुस्तक है। जो हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सल्ल.) पर नाजिल हुई। इसमें जीवन का संपूर्ण मार्गदर्शन है। मान्यता है कि यह मानव मार्गदर्शन के लिए ही अवतरित हुई है। धार्मिक पुस्तक में वर्णित है कि कुरान पढ़ना, सुनना और यहां तक कि उसे देखना भी पुण्य है। इसका अध्ययन करना अल्लाह से निकटता और आख़िरत में मुक्ति का साधन है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान के साथ धार्मिक शिक्षा हासिल करना भी आवश्यक है। नाज़रा मुकम्मल करने वाले छात्र को उन्होंने बधाई दी।
हाफ़िज़ मुहम्मद आदिल ने कहा कि हमें अल्लाह के हर आदेश का पालन करना चाहिए, हमारा हर कार्य उसकी ख़ुशी और मानवता की सेवा के लिए होना चाहिए। सभी को धर्म का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नैतिकता में सुधार करें, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करें। माता-पिता की सेवा करें, रही आपको महान बनाएगा। मोहम्मद फवाद के दोस्तों ने उसे बधाई दी। इस मौके पर दादा सदरे आलम, पिता मुहम्मद शहरयार, चाचा मुहम्मद मुदस्सिर ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और मुहम्मद फवाद को खूब दुआएं दीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *