गिट्टी, बालू संचालक पर जानलेवा हमला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव पुलिस चौकी स्थित सुराई गांव में उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब कुछ लोगों द्वारा एक गिट्टी बालू संचालक के ऊपर जानलेवा हमला एवं लूट की घटनाओं को अन्जाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गयी। स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उक्त गांव निवासी हीरा यादव पुत्र चन्द्र्रभूषण यादव की मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर गिट्टी बालू की निजी मकान में दुकान है। दुकान से दो किलोमीटर दूर चार-पांच हमलावरों द्वारा हमला कर दिया गया। जैसे ही हीरा यादव एवं उसके भतीजे कुछ समझ पाते तब तक मामला मारपीट एवं लूट में तब्दील हो गया। हीरा यादव के अनुसार तीन लोगों को मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से धर दबोचा गया जबकि दो लोग लूट कर मौके से फरार हो गए। दुर्गेश यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी सुराई ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय का कहना है कि मार झगड़ा की खबर है लूट की कोई घटना नहीं है। इसकी जांच की जा रही है जो भी होगा विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *