फूलपूर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदपुर स्थित विपणन गोदाम पर धान क्रय केंद्र खुला है। जहां क्षेत्र के किसानों के धान की खरीद हो रही है। धीमी गति से धान की तौल होने से कई कई दिन ट्राली धान के साथ किसान विपणन गोदाम पर जमे हुए हैं। फूलपुर विपडन गोदाम को 8000 कुंतल धान खरीद का लक्ष्य मिला है अब तक 2029 कुंतल धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि धान की नमी चेक करने के बाद क्रमवार किसानों को बुलाया जाता है। जहां धान साफ करके धान की तौल होती है। प्रति कुंतल 2300 रुपये सरकारी दर से 24 घंटे के अंदर ऑनलाइन भुगतान किसान के खाते में पैसा पहुंच जाता है। हमारे यहां गोदाम में धान बोरे में भर कर रखा जाता है। बोरे की कोई कमी नहीं है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय