डीएपी न मिलने से किसान परेशान

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आसपास के बाजारों में डीएपी न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान की कटाई लगभग समाप्त हो चुकी है और रवि सीजन की बुवाई प्रारंभ हो गई है लेकिन डीएपी की कमी ने किसानों के तैयारी पर विराम लगा दिया है।
किसान शिवकुमार प्रजापति का कहना है कि बाजार में दुकान पर डीएपी तो उपलब्ध है पर उसकी कीमत 1500 से लगाए 1600 रुपये तक प्रति बैग वसूला जा रहा है जबकि सरकार ने इसका रेट 1350 रुपए निर्धारित किया है। किसान फूलचंद सरोज ने बताया कि धान की कटाई पूरी हो चुकी है लेकिन डीएपी नहीं मिलने से गेहूं की बुवाई में लेट हो रहा है। किसान शिव शंकर तिवारी ने बताया कि बाजार में केवल एनपीके खाद मिल रहा है जिससे परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि कुछ साधन सहकारी समितियांे पर डीएपी आई हुई थी लेकिन इस समय समितियांे पर डीएपी उपलब्ध नहीं है।
संबंधित समितियांे के सचिव अमर सिंह एवं संत प्रसाद सिंह ने बताया कि डीएपी की आपूर्ति जिले पर होते ही समितियांे पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस संदर्भ में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ने बताया कि डिमांड भेज दी गई है जिले पर डीएपी उपलब्ध होते ही डिमांड की हुई समितियांे को तत्काल डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी। किसानों का कोई काम प्रभावित नहीं होगा। सहायक विकास अधिकारी कृषि मार्टिनगंज ने बताया कि जिले पर डीएपी आते ही राजकीय कृषि गोदाम पर भी डीएपी उपलब्ध हो जाएगी।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *