अनियमित विद्युत कटौती से किसान परेशान

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अनियमित विद्युत आपूर्ति से किसान ठंड के मौसम मंे रात मंे फसल सिचाई को विवश हैं। विभाग की मनमानी से लोगो में रोष है।
इन दिनो किसान गेहूं की सिचाई मंे जुटे हैं। इंजन पर आश्रित किसान तो आसानी से कार्य कर ले रहे हैं लेकिन विद्युत पर आश्रित किसान परेशान हैं। आपूर्ति की दशा ये है कि सुबह दो से तीन घंटे आपूर्ति के बाद कटौती शुरु हो जाती है। पूरे दिन फाल्ट ठीक करने आदि में आपूर्ति बाधित होती रहती है। आपूर्ति की इस दशा के चलते रात में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के सेठवल, बाकीपुर, मझगावा, कोठिया आदि गावों मंे आपूर्ति की यही दशा है। क्षेत्र के अरविंद कुमार, अजय कुमार, श्रवण, बृजेश आदि ने विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ किये जाने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *