रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार एवं त्वरित मक्का विकास योजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सभागार में किया गया। इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकरियां दी गयीं।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक विकास अधिकारी कृषि चन्द्रकेश यादव ने किया। संचालन राजकीय बीज भण्डार प्रभारी ने किया। राजकीय बीज भण्डार प्रभारी फूलपुर मोती लाल ने किसानों को श्री अन्न के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों को बिशेष छूट पर बीज उपलब्ध कराने, निशुल्क बीज वितरण प्राप्ति के लिए जानकारियां दी। बताया कि किसान रजिस्टेªशन कराकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। मिनी किट मुफ्त सरसों, चना, मटर रवि की बुवाई में मिनी किट प्राप्ति के लिए आन लाइन बुकिंग कर निशुल्क बीज का मिनी किट प्राप्त कर सकेंगे। बिना आन लाइन किये छूट का बीज नही मिल सकेगा। इसलिए उन्नतशील किसान सरकार की सहायता उत्तम बीज प्राप्ति के लिए आनलाइन आवेदन कर बीज प्राप्त करें। समय से खेत में बुआई करे जिससे अच्छी पैदावार का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर रामनाथ यादव, चन्द्रकेश यादव, मोतीलाल, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, बिनोद कुमार, अरविंद आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *