गन्ना पर्ची न मिलने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने को लेकर किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि 200 से अधिक ट्रालियां गन्ना क्रय केंद्र पर तौल के अभाव में सूख रही हैं। ठेकेदार एवं केंद्र बाबू की मनमानी के चलते ढुलाई का काम प्रभावित हो रहा है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि ढुलाई ठेकेदार द्वारा सही तरीके से नहीं की जा रही है। केंद्र पर एक सप्ताह से अधिक ट्रालियों पर लदी गन्ना होने के कारण सूख जा रही है। वहीं अर्ली की पर्ची को सामान्य पर्ची बनाकर तौल कर दिया जा रहा है जिससे किसानों को प्रति ट्रॉली 2000 रूपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ट्रॉली समय से खाली नहीं होती तो किसान को अधिक किराया देना पड़ रहा है। अनेक मांगों को लेकर किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन किसानों के साथ उपेक्षा पूर्ण रवैया अख्तियार कर रहा है व बिचौलियों की साठगांठ के चलते किसानों को पर्ची मुहैया नहीं कराई जा रही है।
इस अवसर पर गन्ना किसान गिरिजेश वर्मा, सोनू सिंह, विजय शंकर चौबे, अशोक आदि उपस्थित रहे।
इस सम्बंध में एसडीएम अभय राज पाण्डेय ने बताया कि मिल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। हमारे द्वारा केन्द्र की पड़ताल भी गई साथ ही मिल के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी। शीघ्र ही इस समस्या का निस्तारण किया जायेगा।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *