टंच विधि से गन्ना की बुवाई कर अधिक लाभ कमा सकते हैं किसान

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील में सहकारी गन्ना विकास समिति लि. बूढ़नपुर द्वारा वार्षिक सामान्य सभा की बैठक की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गन्ना चेयरमैन बालमुकुंद सिंह ने किसानों की समस्यायों से रुबरु हुए उन्होंने किसानों की समस्या त्वरित निस्तारण की बात कही।
मुख्यअतिथि ने किसानों को अर्ली प्रजाति गन्ना की खेती करने के लिए मोटिवेट किया उन्होंने कहा कि अर्ली प्रजाति की गन्ना की बुवाई पर जोर दिया साथ ही टंच विधि से गन्ना की बुवाई कर किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं। बैठक में किसानों ने गन्ना सट्टा सर्वे में धंधाली पर्ची की समस्या गन्ना भुगतान में विलंब घटतौली जैसी अनेक समस्याओं से किसानों ने रूबरू किया। अध्यक्षता वरिष्ठ किसान अनिल सिंह ने किसानों से गन्ना का रकबा बढ़ाने की अपील की। साथ ही बुढ़नपुर तहसील के पांच गन्ना केन्द्रो को अंबेडकर नगर की चीनी मिल में मेझवडा मिल में शामिल करने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा । जिससे अंबेडकर नगर जिले की सीमा से सेट पांच गन्ना केन्द्रो के किसानों में काफी खुशी दिखाई दी इतना ही नहीं अब छोटे रकबे के किसानों को भी शासन की मंशा के रूप पर्ची पहले मुहैया कराई जाएगी जिससे वह समय से अपना गन्ना बेचकर गेहूं की बुवाई कर सकेंगे । इस समय गन्ना बुवाई में गन्ना के साथ सरसों चना की बुवाई करने पर बल दिया गया। वही चेयरमैन प्रतिनिधि जंग बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी समिति द्वारा खाद के साथ- कीटनाशक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है सभी किसान भाई समीति से उचित दर पर खदा कीटनाशक प्राप्त कर सकते हैं कार्यक्रम के आयोजन सचिव अशोक कुमार सिंह कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी पूर्व चेयरमैन बालमुकुंद सिंह, कन्हैया पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार वर्मा, किरण कुमारी, संदीप सिंह, बद्रीनाथ, दीपक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *