फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील अंतर्गत फरिहा क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक खंड 32 नहर में पानी न आने से किसान चिंतित हैं।
फरिहा क्षेत्र के किसानो ने बताया कि शारदा सहायक खंड 32 नहर जो फरिहा फरीदाबाद बनगांव असिलपुर दिलौरी सहित तमाम क्षेत्र से होकर जाती है लेकिन नहर में पानी न होने के कारण किसानो की फसलों की सिंचाई करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। जो भी किसान नहरों से सिंचाई करते हैं उनकी फसलों में गन्ना मक्का बाजरे की फसल सूख रही है। जून का महीना तपती हुई गर्मी से व्याकुल होकर पशु पक्षी जो नहर के पानी पर आश्रित हैं वह पानी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। किसानों के लिए नहर का पानी मुसीबत बना बैठा है। किसानों को धान की रोपाई करने के लिए नर्सरी डालना जरूरी है लेकिन अभी तक नहरों में पानी नहीं आया। किसान टकटकी निगाहों से नहर में पानी आने की राह देख रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द शारदा सहायक खंड 32 में पानी छोड़ने की मांग की है। मांग करने वालों में किसान अनमोल, रामजीवन, सदरे आलम, अतीक, रमेश, दिनेश, राजेश आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव