फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा रेलवे गुड्स शेड का लोकार्पण मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अहमदाबाद से वर्चुवल किया गया। इस दौरान 85 हजार करोड़ से अधिक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नीलम सोनकर रही। अध्यक्षता सूरज श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज एवं संचालन संतोष कुमार गौड़ ने किया। पूर्व सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश में चारों तरफ विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि बनारस से लालगंज रेलवे लाईन का बनाने का कार्य चल रहा है। जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रदेश में सड़क रेल खेल वायुयान के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष गौड़, मंडल अध्यक्ष निजामाबाद प्रवीण सिंह, हरिकेश तिवारी, राजकुमार बाजपेई, रंजीत चौहान, पंकज पांडेय, अरशद जमाल, अबुजर आज़मी आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी, फरिहा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह आदि लगे रहे। अंत में माल अधीक्षक फरिहा अर्जुन मौर्य ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव