चकबंदी अधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राकेश बहादुर सिंह चकबंदी अधिकारी सगड़ी का स्थानान्तरण जनपद झांसी में हो गया है। स्थानान्तरण के बाद उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी लालता प्रसाद अहिरवार तथा संचालन प्रदीप कुमार सिंह संरक्षक ने किया। विदाई समारोह में लोगों ने उन्हें अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रामप्रवेश सिंह बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अखिलेश पांडे चकबंदी अधिकारी, संजय सिंह चकबंदी अधिकारी, सत्येंद्र मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, शेषनाथ, रामराज, बहादुर, प्रदीप दुबे, राहुल पाल आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *