माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार पुरामया पाण्डेय निवासी और शिक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने रविवार को पौधारोपण कर पितरों को बिदाई दिया। उन्होंने यहां के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर परिसर में आंवले के 15 पेड़ लगाए।
शिक्षक अरुण पाण्डेय अध्यापन कार्य के अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अभी दो माह पहले उन्होंने निराश्रित गोवंश के चारे के लिए चार बीघा बाजरे की बोआई कराई थी। आंवला का पौधरोपण करते हुए अरुण पाण्डेय ने कहा कि कार्तिक माह में एकादशी के व्रत में लोग इसी वृक्ष के नीचे भोजन बना कर उसका पारण कर दूसरे दिन व्रत रहते है। उन्होंने इन पेड़ों को अपनी दिवंगत दादी को समर्पित किया। इस अवसर पर डा.घनश्याम पाण्डेय, मंदिर के पुजारी शिवशंकर मिश्र, विमलेश पाण्डेय, मिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह