सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी को दी गयी विदाई

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता को अंगवस्त्र व रामचरित मानस देकर विदाई दी गई। सुरेश चंद गुप्ता मूल रूप से महाराजगंज जनपद के रहने वाले हैं। इसके पहले वेे 1995 में पल्हनी ब्लॉक में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तत्पश्चात 2008 से 2019 तक फूलपुर ब्लॉक में अपनी सेवाएं दी। 2019 से 2023 तक अतरौलिया विकास खंड में कार्यरत रहे। कार्यकाल समाप्त होने पर बुधवार को पूरे सम्मान के साथ उनका विदाई समारोह किया गया।
मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश दुबे ने उन्हें अंगवस्त्र व रामचरित मानस व ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार ने दीवार घड़ी, अभय यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। पंचायत सहायक महिलाओं ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेवानिवृत्त हुए सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बहुत भावुक पल है मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द ही नहीं है। यहां के लोगों के साथ कार्य करने का अनुभव व प्यार और स्नेह मिला जो जीवन में कभी नहीं भूलेगा। आज सेवानिवृत्त होने का गम जरूर है लेकिन यहां के लोगों की याद को संजोना बड़ा मुश्किल काम है। सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ काम किया जिसके लिए आज लोगों का प्यार और विश्वास मिल रहा है। इस मौके पर राजेश वर्मा, राजकुमार, रविंद्र चंद्र वर्मा, शिव शंकर, राधिका, अंचल सिंह, सुमन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र वर्मा ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *